10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावाली पर बेचना चाहते हैं पटाखे, जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा लाइसेंस

पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी की बिक्री के अस्थाई लाइसेंस लेने के लिए आठ सितम्बर से आवेदन पत्र जमा कराए जा सकेंगे
2 min read
Google source verification
firecrackers.jpg

pic

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी की बिक्री के अस्थाई लाइसेंस लेने के लिए आठ सितम्बर से आवेदन पत्र जमा कराए जा सकेंगे। यह आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक जमा होंगे।
पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने बताया कि इच्छुक आवेदक कार्यालय दिवस में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लाइसेंसिंग कार्यालय में जमा करवा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: झूम कर लौटा मानसून, आज 18 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बड़ा अलर्ट जारी

निम्नलिखित दस्तावेज चार प्रतियों में जमा करवाने होंगे
आवेदन पत्र (प्रारूप एई-5)
- प्रस्तावित स्थल का चार प्रतियों में नक्शा ब्लू प्रिंट। जिसमें आस-पास के व्यवसायिक परिसर की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित हो। प्रस्तावित स्थल के ऊपर निवास न हो। दुकान का क्षेत्रफल 9 मीटर से कम व 25 मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही अग्निशमन वाहन आसानी से पहुंचने योग्य होना चाहिए।
- प्रस्तावित स्थल इसी तरह की आतिशबाजी, ज्वलनशील व खतरनाक या खतरनाक पदार्थ सामग्री के भण्डारण के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी अन्य परिसर से कम से कम 15 मीटर दूरी पर हो।
- आवेदक के पहचान पत्र की छाया प्रति।
- व्यवसायिक स्थल के स्वामित्व या किरायानामा आदि से संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छाया प्रति।
- यदि प्रस्तावित ग्राम पंचायत क्षेत्र में है तो संबंधित ग्राम पंचायत के पदेन सचिव की एनओसी।
- आवेदन पत्र पर आवेदक के पासपोर्ट साइज के फोटो। साथ ही दो अतिरिक्त फोटो।

यह भी पढ़ें- उलझन हुई दूर, स्मार्त आज व वैष्णव कल मनाएंगे कृष्ण जन्मोत्सव, जानिए शुभ मुहूर्त

वहीं दूसरी तरफ अजमेर पुलिस ने ट्रेलर में 41 क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी के मामले में दस दिन से फरार दस हजार रुपए के इनामी तस्कर को जोधपुर से गिरफ्तार किया। उस पर झारखण्ड से मादक पदार्थ की खेप मंगवाने का आरोप है। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि आदर्शनगर थाना पुलिस ने गत 25 अगस्त को नाकाबंदी में जोधपुर नम्बर के ट्रेलर में से 220 कट्टों में भरा 41.18 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया था। जोधपुर जिले के कापरड़ा थानान्तर्गत मतवालों की ढाणी निवासी चालक पप्पाराम उर्फ पप्पूराम विश्नोई को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पड़ताल में मादक पदार्थ झारखंड से जोधपुर ले जाया जा रहा था। पूछताछ व जांच में श्यामलाल विश्नोई की लिप्तता भी सामने आई थी।