1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कम बारिश पर अशोक गहलोत ने सरकार को चेताया, 18 जिलों के हालात पर जताई चिंता; अपने कार्यकाल का भी किया जिक्र

Ashok Gehlot Statement: जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने राजस्थान में कम बारिश और 18 जिलों में सूखे जैसे हालात पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार को अभी से तैयारी करने की सलाह दी और अपने कार्यकाल का अनुभव भी साझा किया।
2 min read
Google source verification
Ashok Gehlot Statement

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Photo-Patrika)

Rajasthan Rain Crisis: जोधपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में कम बारिश को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 18 जिले सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि इस स्थिति को लेकर उन्हें चिंता हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार को आगाह करते हुए कहा कि सरकार को भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और संभावित संकट से निपटने के लिए अभी से जरूरी तैयारियां और इंतजाम शुरू कर देने चाहिए।

तैयारी कर देनी चाहिए शुरू

अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार को अभी से संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले लोगों और पशुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही राज्य स्तर पर सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि हालात बिगड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते तैयारी नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

गहलोत ने अपने मुख्यमंत्री के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं यह बात अपने अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। मैंने अपने कार्यकाल में चार बार अकाल जैसी परिस्थितियों का सामना किया है। उस दौरान हुए मैनेजमेंट की जनता ने भी सराहना की थी।'

सोवार तक रहेंगे गहलोत जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार देर रात वंदे भारत ट्रेन से अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे, जिसके चलते उन्हें स्टेशन से बाहर निकलने में भी काफी समय लग गया। गहलोत सोमवार तक जोधपुर में ही रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, सर्किट हाउस में आम लोगों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही निकाय चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और स्थानीय नेताओं से भी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे का मकसद जोधपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और आगामी निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार करना है।