लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि नगेन्द्रसिंह पुत्र अजीतसिंह निवासी बरजासर ने न्यायालय से इस्तगासा के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 16 मई को सुबह के समय घर से बरजासर गांव जाने के लिए पैदल सडक-सडक जा रहा था। तब एक पिकअप गाडी में सवार होकर आएं अमरसिंह पुत्र अजीतसिंह, गुलाबसिंह पुत्र सुमेरसिंह, रेवतसिंह पुत्र घुडसिंह निवासी बरजासर एकराय होकर उसके सामने आएं तथा पिकअप गाड़ी को उसके पीछे दौडाकर उसके ऊपर चढाने का प्रयास किया। उसने इधर-उधर भागकर जान बचाई। रिपोर्ट में बताया गया कि यह लोग शराब पीकर आए दिन उसके साथ नलकूप पर मारपीट करते है। वह जब खेत पर कृषि कार्य करने के लिए जाता है तो उसे रोकते है। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। मामले में अनुसंधान लोहावट पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक कानाराम मेघवाल कर रहे है।