24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें, जोधपुर में बिश्नोई समाज ने हथियार लाइसेंस के आवेदन का किया विरोध

Salman Khan: बिश्नोई समाज के नेता परसराम का कहना है कि किसी भी आरोपी को हथियार का लाइसेंस देना कानून गलत है। ऐसे तो हर किसी को लाइसेंस बांट दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 11:24 AM IST

salman khan

Jodhpur News: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब बिश्नोई समाज ने सलमान खान को हथियार का लाइसेंस जारी नहीं करने की मांग की है। इस संबंध में समाज के लोगों ने साधु संतों के नेतृत्व में जोधपुर जिला कलेक्टर को मुंबई महाराष्ट्र पुलिस कमिश्नर के नाम का ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बीच अभिनेता सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सलमान खान ने मुंबई में आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया है, जिसका बिश्नोई समाज ने विरोध किया है। बिश्नोई टाइगर फोर्स ने सलमान खान पर षड्यंत्रपूर्वक हथियार का लाइसेंस लेने का आरोप लगाया है। समाज के लोगों का कहना है कि सलमान खान पर मामला विचाराधीन है। ऐसे में उन्हें आर्म्स लाइसेंस देना गलत होगा। बिश्नोई समाज के नेता परसराम का कहना है कि किसी भी आरोपी को हथियार का लाइसेंस देना कानून गलत है। ऐसे तो हर किसी को लाइसेंस बांट दिया जाएगा।

बिश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद का कहना है कि 26 साल से हिरण शिकार प्रकरण निस्तारित नहीं हो पाया है। ऐसे में वन्यजीवों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन मामलों में सरकार दखल देकर जल्द जल्द इनका निस्तारण करवाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मामला विचाराधीन है। ऐसे में सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस देना गलत होगा। बिश्नोई समाज इसका विरोध करता है।

विश्नोई समाज ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा

वहीं दूसरी तरफ सहायक कलक्टर प्रियंका बिश्नोई की मौत के मामले में सोमवार को समाज के लोगों और परिजन ने कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने अस्पताल और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। तीन दिन पहले ही कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रियंका के ससुर सहिराम विश्नोई ने शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी, साइबर ठग ऐंठ रहे हजारों रुपए