24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी, साइबर ठग ऐंठ रहे हजारों रुपए

Jaipur News: हर कोई कम दामों में टिकट खरीदने के जुगाड़ में लगा है। ठग लोगों की उत्सुकता का फायदा उठा रहे हैं। इससे ठगी गिरोह को स्कैम का नया तरीका मिल गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 29 Oct 2024, 8:05 AM IST

जयपुर। यदि आप भी अपने चहेते सिंगर के लाइव कार्यक्रम के टिकट खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इन दिनों टिकट का झांसा देकर सोशल मीडिया पर ठगी का रैकेट सक्रिय है। जयपुर शहर में कुछ ही दिनों में एक मशहूर सिंगर कार्यक्रम होने वाला है। इसके टिकट खरीदने के लिए युवाओं में होड़ मची है। हर कोई कम दामों में टिकट खरीदने का जुगाड़ में लगा है। ठग लोगों की उत्सुकता का फायदा उठा रहे हैं। इससे ठगी गिरोह को स्कैम का नया तरीका मिल गया है।

कई लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर टिकट के मैसेज भेजे जा रहे हैं। इनमें टिकट खरीदने का लिंक भी होता है। इसमें लोगों को कम दामों में जल्द टिकट खरीदने देने का लालच दिया जा रहा है। साइबर विशेषज्ञों के पास भी तीन सप्ताह में इस तरह की कई शिकायतें सामने आई हैं। खास बात यह है कि जिस शहर मेे ऐसे कार्यक्रम हो रहे हैं, वहीं पर साइबर ठग सक्रिय हैं। पहले भी दिल्ली में आयोजित कॉन्सर्ट में इसी तरह की ठगी के मामले सामने आए थे।

ऐसे हो रही ठगी

इन दिनों सोशल मीडिया पर फेक साइट बनाकर 3-4 गोल्ड टिकट कम दामों में उपलब्ध करवाने का झांसा दिया जा रहा है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ठग टिकट के लिए मैसेज कर ऑनलाइन भुगतान मांग रहे हैं। कम दाम के टिकट के फेर में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के युवाओं में लाइव कॉन्सर्ट और शो की दीवानगी, टिकट्स के जुगाड़ में कर रहे लाखों खर्च

आधा भुगतान मांगा, मिला तो अकाउंट बंद कर दिया

सिविल लाइन निवासी 28 वर्षीय एकता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके पास एक अकाउंट से मैसेज आया, जिसमें कॉन्सर्ट के तीन टिकट 13 हजार में देने की बात लिखी थी। आधा भुगतान पहले ऑनलाइन मांगा, क्यूआर कोड भेजकर 6,500 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। भुगतान के बाद ठग ने अकाउंट ही बंद कर दिया और कोई टिकट भी नहीं भेजे। इसके बाद उन्होंने ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

20 हजार में 4 टिकट देने ऑफर निकला फर्जी

सोडाला निवासी 31 वर्षीय संजय ने बताया कि वे कई दिनों से विभिन्न वेबसाइट पर कम दामों में कॉन्सर्ट टिकट तलाश रहे थे। कुछ दिन पहले उनके पास एक अज्ञात नंबर से 20 हजार रुपए में 4 टिकट के ऑफर का कॉल आया, लेकिन जब ऑफिशियल वेबसाइट पर दाम देखे तो उन्होंने शक हुआ और नंबर ब्लॉक कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

फेक टिकट बेचने वाली वेबसाइट से ऐसे बचें

विश्वसनीय वेबसाइट्स की सूची ऑनलाइन मौजूद है, उन्हीं साइट से टिकट खरीदें। आपको ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य वेबसाइट के दामों में बहुत अंतर नजर आ रहा हैं तो समझ जाएं कि यह एक ठगी है। ऐसे मैसेज को तत्काल ब्लॉक रिपोर्ट करें। हर दिन 6-7 ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। किसी भी वेबसाइट या विक्रेता से टिकट खरीदने से पहले उसकी ऑनलाइन रिव्यू रेटिंग भी चेक करें। कई ठग अंतिम समय में टिकट का सौदा कैंसल करने की कोशिश करते हैं, उनसे बचें।
-गजेंद्र शर्मा, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ

यह भी पढ़ें: सिरोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 7 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त, 2 युवक हिरासत में