5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर : बाड़मेर रोड पर भाण्डू गांव के पास कार में भीषण आग, स्टील फैक्ट्री मालिक संदिग्ध हालात में जिंदा जला

Jodhpur Car Fire: बाड़मेर रोड पर भाण्डू गांव के पास रविवार दोपहर एक कार में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। घटना संदिग्ध मानी जा रही है, ग्रामीणों ने आग लगाकर चालक को जलाने की आशंका जताई है।

2 min read
Google source verification
Jodhpur car fire, Barmer Road accident, Rajasthan car fire incident, Bhandoo village news, car fire driver death, suspicious car fire case, Jodhpur breaking news, Rajasthan crime news, car burned driver inside, petrol pump fire incident, driver burned alive case, Jodhpur police investigation, rural Rajasthan incident, tragic car fire news, Rajasthan latest news

जलती हुई कार। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जोधपुर के बाड़मेर रोड पर रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। भाण्डू गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिसमें चालक जिंदा जल गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार कुछ ही देर में जलकर खाक हो गई।

घटना के हालात सामान्य नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के हालात सामान्य नहीं लग रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कार में आग लगाई गई हो सकती है और चालक को जानबूझकर जिंदा जलाया गया। हालांकि इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव बुरी तरह झुलस गया। वहीं दूसरी तरफ मृतक का नाम भरत लूणिया बताया जाता है। जो मूलतः बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना हाल जोधपुर में एम्स रोड निवासी थे। मृतक की बासनी औद्योगिक क्षेत्र में स्टील फैक्ट्री है। अब पुलिस कंकाल की डीएनए जांच भी करवाएगी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

बस को किया था आग के हवाले

गौरतलब है कि इससे पहले शहर से करीब तीस किलोमीटर दूर लोरड़ी देजगरा बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक लोक परिवहन की निजी बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को फूंक दिया। आग की लपटों में घिरी बस कुछ ही देर में जलकर खाख हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने मृतक का शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए।

जानकारी के अनुसार राजीव गांधी व झंवर थाना क्षेत्र में जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर शनिवार दोपहर एक निजी बस जैसलमेर जा रही थी। ड्राइवर लोरड़ी देजगरा बस स्टैंड पर बस गलत दिशा में ले गया और बाइक सवार राजूराम (35) पूनाराम भील को चपेट में ले लिया। तेज स्पीड में आई बस ने बाइक को करीब 100 फीट तक घसीट लिया। इससे राजूराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक बस के आगे फंस गई। इससे ड्राइवर को बस रोकनी पडी।

हादसे के बाद बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सवारियों को नीचे उतारकर बस को आग लगा दी। धुएं के गुबार और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दी। लोग सड़क पर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। हादसे के बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक बस और नीचे फंसी बाइक जल चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी नीरज शर्मा, राजीव गांधी थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह सहित पुलिस अधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर भीड़ को हटाया।