21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: रामदेवरा में बाबा के दर्शन कर लौट रहे जातरुओं की कार पलटी, आधा दर्जन से अधिक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार यात्री बाबा रामदेव के दर्शन करके अपने गांव भुंडेल, नागौर लौट रहे थे। इस दौरान सोढों की ढाणी स्कूल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान के फलोदी के देणोक कस्बे से गुजरने वाले फलोदी-नागौर राजमार्ग पर शनिवार को सोढों की ढाणी बस स्टैंड व स्कूल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर पलटी कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार यात्री बाबा रामदेव के दर्शन करके अपने गांव भुंडेल, नागौर लौट रहे थे। इस दौरान सोढों की ढाणी स्कूल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में तीन महिलाएं, चार बच्चे और तीन पुरुष घायल हो गए।

एक गंभीर

फलोदी-नागौर राजमार्ग पर इन दिनों बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालु और आस-पास की ढाणियों के ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत घायलों की मदद की। सभी घायल यात्रियों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से फलोदी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

यह वीडियो भी देखें

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर हल्का पुलिस थाना लोहावट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायलों की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग