25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार लूट की वारदात के बाद यह गलती लुटेरों पर पड़ी भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

- चालक का अपहरण कर लूटी थी कार

2 min read
Google source verification
Jodhpur,jodhpur news,car robbery,car robbery case,jodhpur crime,beawer,bilara thana,bilara news,bilara police station,jodhpur crime news,

कार लूट की वारदात के बाद यह गलती लुटेरों पर पड़ी भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

- एक आरोपी ने भीलवाड़ा में इनोवा लूट स्वीकारी

जोधपुर. चालक का अपहरण व मारपीट के बाद लूटी कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने के मामले में डांगियावास थाना पुलिस ने रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ मिलकर लूट की थी। एक आरोपी ने भीलवाड़ा में इनोवा लूट करना भी कबूल किया है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार लूट की कार पर जयपुर के फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के मामले में सालवा कला गांव निवासी रामदीन (21) पुत्र भल्लाराम चौधरी व जगदीश (21) पुत्र घेवरराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ एक बाल अपचारी भी शामिल था, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ पाया है।
गौरतलब है कि डांगियावास थाना पुलिस ने गत दिनों सालवा कला गांव में रामदीन के मकान पर दबिश दी थी, जहां से लूट की यह कार बरामद की गई थी। कार पर लगी ब्यावर की नम्बर प्लेट हटाकर जयपुर की लगा दी गई थी। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

बिलाड़ा थाना पुलिस भी करेगी गिरफ्तार
ब्यावर निवासी प्रवीणकुमार शर्मा 29 मई को अपने मालिक को एयरपोर्ट छोडऩे के बाद देर रात ब्यावर लौट रहा था। बनाड़ थाने के पास तीन युवकों ने लिफ्ट ली। कापरड़ा के पास पहुंचने पर तीनों में से एक ने तबीयत खराब होने व उलटी होने का बहाना बना कार रुकवाई थी। तीनों ने चालक को घेर लिया। पिस्तौल से डरा-धमकाकर उसे पिछली सीट पर बीच में पटक दिया और मारपीट की थी। उसे पीपाड़ रोड पर सुनसान जगह पटक दिया और कार लेकर भाग निकले थे। बिलाड़ा थाने में अपहरण व लूट का मामला दर्ज किया गया था। धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजे जाने के बाद बिलाड़ा थाना पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।

लूट की कार का तस्करी में उपयोग
पूछताछ के दौरान आरोपी रामदीन चौधरी ने छह-सात माह पहले भीलवाड़ा से इनोवा लूटना कबूल किया है। जो वो डोडा पोस्त तस्करी में उपयोग करता था। वर्तमान में यह कार रामदीन के दो गुर्गों के पास है। इनकी तलाश में पुलिस ने संबंधित ठिकानों पर छापे भी मारे, लेकिन वो नहीं मिले।