12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
एनसीसी एयरविंग कैम्प का समापन
Play video

एनसीसी एयरविंग कैम्प का समापन

जोधपुर. नेशनल कैडेट्स कॉप्र्स की ओर से बरकतउल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित एनसीसी एयरविंग के कैम्प का शनिवार को समापन हो गया।

Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 03, 2018

जोधपुर. ये भविष्य के वायुवीरों के अदम्य साहस, रोचक, मनोरंजक व ज्ञानवृद्धक वैज्ञानिक कारनामों की शानदार वेला थी। जिसमें उन्होंने अनुशासन और बौद्धिकता का परिचय देते हुए एयरफोर्स में जाने की रुचि के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी के साथ एनसीसी की ओर से बरकतउल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय वायुसैनिक कै म्प का शनिवार को समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर के इस कैम्प में भारत के विभिन्न राज्यों से 16 एनसीसी मुख्यालय से 600 से अधिक कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कै प का कमांडेट कर्नल सुधांशु शर्मा ने उद्घाटन किया था। कैम्प में विंग कमांडर विक्रम सिंह पंवार, वारंट ऑफिसर रमेश बाण, जूनियर वारंट ऑफिसर एसके रॉय, सार्जेंट एसके सिंह, एएओ रामसिंह सहित 4 राज एयर एनसीसी के सभी अधिकारियों ने उपस्थित रह कर मार्गदर्शन किया।