14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर में उग्र रूप ले रहा दलित प्रदर्शन, कथित बंद के बाद जलाए टायर
Play video

जोधपुर में उग्र रूप ले रहा दलित प्रदर्शन, कथित बंद के बाद जलाए टायर

दलित संगठनों ने रास्ता रोककर विरोध भी जताया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 8 Jan 2018, 12:50 PM IST

जोधपुर . मुम्बई व महाराष्ट्र में दलितों पर अत्याचार के विरोध में दलित संगठनों के आह्वान पर सोमवार को जोधपुर बंद के दौरान जालोरी गेट सर्किल पर प्रदर्शन किया गया। दलित संगठनों ने रास्ता रोककर विरोध भी जताया। फूल मालाएं बेच रहे दुकानदार की मालाएं फेंक दी गई।

 

दरअसल, मुम्बई व महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में दलितों पर अत्याचार के विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को जोधपुर बंद का आह्वान किया है। हालांकि बंद के बारे में अधिकृत सूचना नहीं दी गई। फिर भी पुलिस ने बंद के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी कर रखी थी। दलित संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह जालोरी गेट सर्किल पर एकत्रित हुए। पहले सर्किल पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया और टायर फूंके।

 

फिर युवकों की टोलियां चौराहे के आसपास पैदल घूमने लगीं और जबरन दुकानें बंद करवाई। डर के चलते कई लोगों ने दुकानों के ताले भी नहीं खोले। कुछ युवकों ने जालोरी गेट सर्किल के पास फूल मालाएं बेचने वाले एक व्यक्ति से दुव्र्यवहार किया। उसके यहां रखी तैयार मालाएं उठाकर फेंक दी। उसने हाथ जोड़कर बिक्री बंद करने का विश्वास दिलाया। बंद से निपटने के लिए चौराहे पर जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़