
Dandia Garba, navratri celebration, navratri news, fairs and festivals in jodhpur, Jodhpur
जोधपुर . आद्यशक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को गरबा डांडिया का खुमार परवान पर रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सजे मां दुर्गा दुर्गा के दरबार में नॉन स्टॉप और रीमिक्स गुजराती भक्ति गीतों पर थिरकते कदमों ने दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर किया। शहर के विभिन्न मोहल्लों-कॉलोनियों में आयोजित गरबा महोत्सव स्थलों पर देर शाम तक डांडियों की टंकार खनकती रही। शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के डांडिया कार्यक्रम भी शुरू हो चुके हैं।
सारस्वत महिला मंडल जोधपुर की ओर से समाज में पहली बार नवरात्र के उपलक्ष्य में गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडल की अध्यक्ष बसंती सारस्वत ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड १७ ई सेक्टर स्थित समाज के भवन में बुधवार शाम ६ बजे रात्रि १० बजे तक डांडिया महोत्सव मनाया जाएगा। डांडिया महोत्सव के मुख्य अतिथि महापौर घनश्याम ओझा होंगे।
सिद्धार्थ डांडिया महोत्सव पान बहार और विनोद ग्रुप की ओर से कायलाना रोड स्थित होटल सिद्धार्थ इंटरनेशनल में लाइव डीजे पर बड़ी संख्या में लोगों ने डांडिया महोत्सव में भाग लिया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 9 वें सेक्टर स्थित सिन्धु महल में पारम्परिक सिन्धी वेशभूषा और आकर्षक गुजराती और काठियावाड़ी परिधानों में पहुंचे युवक-युवतियों ने जब गुजराती भक्तिगीतों की धुनों पर डांडिया टकराई तो दर्शक भी झूम उठे।
अनमोल व राहुल भट्ट खनकाएंगे डांडिया
मंडोर नौ मील न्यू नागौर रोड स्थित हवेली रिसोर्ट में २९ सितम्बर को बॉलीवुड डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में इंडियन आइडल के उप विजेता रहे गायक अनमोल जसवाल और सारेगामापा शो के फाइनलिस्ट रहे राहुल भट्ट भी डांडिया खनकाएंगे। आयोजक मुकेश गहलोत व पंकज सांखला ने बताया कि डांडिया नाइट में डीजे लाइट, एलईडी वॉल व स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि २७ व २८ सितम्बर को रिसोर्ट में डीजे डांडिया का आयोजन होगा।
Published on:
27 Sep 2017, 10:22 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.