4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुख-समृद्धि के लिए कलरफुल प्लांट्स की डिमांड

वास्तु के अनुरूप रंगीन पौधे घर में लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है और सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Pawan Kumar Pareek

•

Updated: 17 Feb 2024, 1:57 PM IST

सुख-समृद्धि के लिए कलरफुल प्लांट्स की डिमांड

सुख-समृद्धि के लिए कलरफुल प्लांट्स की डिमांड

जोधपुर. कहते है कि रंग-बिरंगे पौधे प्रेम भावना बढ़ाने वाले होते हैं। ऐसे में बैंगनी रंग के फूल घर में शुभता लाते हैं। महावास्तु विशेषज्ञ डॉ. धीरज पारीक ने बताया कि वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाने का बहुत महत्व होता है। पौधे वास्तु दोष का तोड़ होने के साथ घर में शुभता लाने वाले भी होते हैं।

पौधों के रंग घर में सुख-समृद्धि का वास लाते हैं। उन्होंने बताया कि वास्तु के अनुरूप रंगीन पौधे घर में लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है और सेहत के साथ धन के आगमन का रास्ता भी खुलता है। ऐसे में शहर की कई नर्सरियों में भी वास्तु अनुरूप रंग-बिरंगे पौधे उपलब्ध होने से शहरवासी अपने घर के वास्तु को सुदृढ करने के लिए इन पौधों को लगा भी रहे है। धीरे-धीरे यह काॅन्सेप्ट शहर में बढने भी लगा है।

बैंगनी रंग के पौधे : घर में बैंगनी रंग के फूल के पौधे जरूर लगाने चाहिए। ये रंग शुभता का प्रसार करता है। बैंगनी रंग की किसी भी शेड को घर में लगाना शुभ माना गया हैं। हालांकि, घर के उत्तर-पूर्व दिशा में बड़े पौधे लगाने से बचना चाहिए।

पीले रंग के पौधे : घर में पीले रंग के फूल के पौधे लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है। ये मूड को सुधारने वाला रंग होता है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए सूरजमूखी के फूल घर में लगाना चाहिए।


हरे रंग के पौधे : हरा रंग सदाबहार होने से इसे देखने पर मन खुश होता है। ऐसे में घर में हरे रंग का बैंबू, मनी प्लांट व तुलसी का पौधा तो अवश्य होना ही चाहिए। ये सभी पौधे भाग्य और धन के कारक माने गए हैं। वहीं ये घर से रोग और धन संकट को भी दूर करते हैं। इन पौधों को घर के दक्षिण-पूर्वी दिशा या फिर उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया हैं।

गुलाबी रंग के पौधे : घर में गुलाबी, लाल व नारंगी रंग के पौधे या फूलों का गुलदस्ता बनाकर लगाना अच्छा होता है। ये रंग प्रेम और रोमांस का परिचायक हैं। मूड बेहतर बनाने में रंग-बिरंगे फूल अच्छे माने जाने से इन फूलों को बेडरूम में भी लगा सकते हैं। ऐसे में उत्तर-पूर्वी दिशा में गुलदस्ता रखना बेहतर होने के साथ इसे दक्षिण-पश्चिमी दिशा में भी रख सकते है।