
फलोदी रेलवे स्टेशन
समस्याएं जिनके समाधान की है जरूरत-
- यात्रियों को अपना कोच ढूंढने में सुविधा के लिए स्टेशन पर कोच इंडीकेटर लगाने की जरूरत है।
- स्टेशन पर यहां आने-जाने वाली रेलगाडिय़ों का समय, प्लेटफॉर्म व देरी की सूचना प्रदर्शित करने के लिए डिजिटल सूचना पट्ट लगावाए जाए।
- रेलगाडिय़ों के आवागमन की सूचना कम्प्यूटर द्वारा घोषणा की व्यवस्था।
- प्लेटफॉर्म संख्या 1,2 व 3 पर टीनशेड बढ़ाने व कुर्सियां लगाने की आवश्यकता है।
- सामान्य टिकट खिडक़ी की संख्या में वृद्धि करने की जरूरत है।
- सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे।
- आने-जाने वाले यात्रियों व सामान की जांच की व्यवस्था।
रोजाना एक हजार यात्री और १२ गाडिय़ां-
फलोदी जंक्शन रेलवे स्टेशन जैसलमेर-जोधपुर व जैसलमेर-बीकानेर रेलखण्ड से जुड़ा है। एैसे में यहां यात्रियों की संख्या भी बढऩा लाजमी है। यहां प्रतिदिन करीब एक हजार यात्रियों का आवागमन होता है। फलोदी जंक्शन रेलवे स्टेशन से वर्तमान में प्रतिदिन 12 यात्री रेलगाडिय़ों का आवागमन होता है। जिसमें जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सपे्रस, बीकानेर-जैसलमेर एक्सप्रेस, जैसलमेर-बीकानेर एक्सप्रेस, जैसलमेर-जोधपुर एक्सप्रेस, जैसलमेर-जोधपुर पेसेंजर, जैसलमेर-दिल्ली रूणीचा एक्सप्रेस आदि रेलगाडिय़ां प्रतिदिन यहां से आती-जाती है।
ये है साप्ताहिक रेलगाडिय़ां-
फलोदी जंक्शन से एक सप्ताह में 6 रेलगाडिय़ों का आवागमन होता है। जिसमें लम्बी दूरी की बीकानेर-उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस, जैसलमेर-बांद्रा एक्सप्रेस व हावड़ा एक्सप्रेस शामिल है।
पीएम व रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन-
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सैन ने पीएम व रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर फलोदी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं मुहैय्या करवाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में फलोदी रेलवे स्टेशन पर कोच इंडीकेटर, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कम्प्यूटराइज घोषणा, टीन शेड बढ़ाने व एक और सामान्य टिकट खिडक़ी खोलने की मांग की है। (कासं)
---------------
Published on:
2 Sep 2019, 7:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.