18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur: डिवाइडर से टकराने के बाद बस का डीजल टैंक फूटा, सड़क पर फिसलती गईं गाड़ियां, लग गया जाम

पुलिस स्टेशन शास्त्रीनगर के सामने बिगड़ी यातायात व्यवस्था, नगर निगम ने मिट्टी डाली, फिर यातायात सुचारू हो पाया।
2 min read
Google source verification
Jodhpur, Jodhpur News, Rajasthan News, Bus diesel tank burst, diesel spilled on road, vehicles skidded

टैंक फूटने पर डीजल सड़क पर बह गया। उस पर मिट्टी डाली गई। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पाल रोड पर शास्त्रीनगर पुलिस थाने के सामने डिवाइडर से टकराने के बाद एक निजी बस का डीजल टैंक फूट गया। इससे सड़क पर डीजल बहने लगा और करीब 20 से अधिक वाहन फिसलकर गिर गए। हादसे में कई लोगों को चोटें आईं। नगर निगम ने जेसीबी लगाकर पुलिस की मदद से सड़क पर मिट्टी डलवाई।

भारी जाम की स्थिति बनी

इस दौरान करीब आधा-पौन घंटे तक भारी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के अनुसार एक निजी बस दोपहर में पाल लिंक रोड से पाल रोड की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान थाने के सामने डिवाइडर के कोने पर लगे पत्थर से टकराने से बस का डीजल टैंक फूट गया। डीजल सड़क पर बहने लगा, लेकिन चालक अनभिज्ञ होकर बस को पाल रोड की ओर ले गया।

कई दुपहिया वाहन फिसले

इधर, सड़क पर लगातार डीजल फैलता रहा। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी का समय होने से यातायात दबाव बढ़ गया और वाहनों की आवाजाही तेज हो गई। डीजल से फिसलन बढ़ने के कारण कई दुपहिया वाहन फिसलने लगे। एक के बाद एक करीब 20 दुपहिया वाहन स्लिप होकर गिर गए। वाहन सवारों को हल्की चोटें आईं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को संभाला।

दो थानों की पुलिस पहुंची

घटना के बाद व्यस्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पहले शास्त्रीनगर थाना पुलिस और फिर देवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीजल से भीगी सड़क पर यातायात रोक दिया गया। पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। सड़क के एक तरफ जेसीबी खड़ी की गई, ताकि कोई वाहन फिसले नहीं।

यह वीडियो भी देखें

हालांकि इससे दल्ले खां की चक्की सर्कल से शास्त्रीनगर थाने और शास्त्री सर्कल रोड तक वाहनों की कतारें लग गईं। पाल लिंक रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई। नगर निगम कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद डीजल से भीगी सड़क पर मिट्टी डाली, तब जाकर फिसलन खत्म हो पाई। इसके बाद यातायात बहाल किया गया। करीब आधा-पौन घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं और यातायात बाधित रहा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग