10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर की सड़कों पर यूं बहा हजारों लीटर डीजल, लूटने की मची होड़

नागौर रोड स्थित आईआईटी कैम्पस के सामने मंगलवार अल-सुबह बीस हजार लीटर डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन चारों कम्पार्टमेंट से सैंकड़ों लीटर डीजल बह गया।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 13 Jun 2017, 3:38 PM IST

diesel tanker overturned in jodhpur

diesel tanker overturned in jodhpur

नागौर रोड स्थित आईआईटी कैम्पस के सामने मंगलवार अल-सुबह बीस हजार लीटर डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन चारों कम्पार्टमेंट से सैंकड़ों लीटर डीजल बह गया। जिसे बटोरने में ग्रामीणों में होड़ मच गई। करवड़ थाना पुलिस ने चार क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करवाया।

जोधपुर में चला क्राइम का ये घिनौना खेल, कहीं नौकरी के नाम पर लूटी अस्मत तो कहीं नाबालिग को भगाया

थानाधिकारी लीलाराम के अनुसार बीस हजार लीटर डीजल से भरा एक टैंकर सिरोही से बीकानेर जिले में नोखा जा रहा था। आईआईटी कैम्पस के सामने पहुंचने पर टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क से उतरकर किनारे पर बने नाले में जाकर पलट गया। उसमें तिरछा होने से चारों कम्पार्टमेंट के ढक्कन से डीजल बहने लगा। यह देख आस-पास के ग्रामीण आ गए और डिब्बों में डीजल भरकर ले गए।

जोधपुर में कांग्रेस ने दिया किसानों को अपना 'हाथ', मांगों के समर्थन में निकालेगी रैली

कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को खदेड़ा। एेहतियात के तौर पर तेल कम्पनी को भी सूचित किया गया। बाद में पुलिस ने तीन-चार क्रेन मंगवाई और डीजल से भरे टैंकर को सीधा करवाया। टैंकर को सड़क किनारे खड़ा करवाया गया है। हादसे में चालक व खलासी के कोई चोट नहीं आई है।

जोधपुर में 3 हजार रुपए के बदले बंद मकानों में बच्चों से करवा रहे थे ये काम!


नींद की झपकी या टायर फटने से हादसा

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से टैंकर अनियंत्रित होने की आशंका है। टैंकर के आगे वाले टायर फटे हुए हैं। एेसे में टायर के फटने से भी हादसा होने की आशंका है। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।