3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Play video

जोधपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट के साथ हुआ कुछ ऐसा कि जयपुर में करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी खराबी के कारण हुई लैंडिंग, सभी 160 यात्री सुरक्षित
Google source verification

जोधपुर . जोधपुर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की शनिवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। तकनीकी खामी के कारण फ्लाइट की लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में सवार 160 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 475 शनिवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जोधपुर पहुंची थी। वापसी में इस फ्लाइट का नंबर एआई 476 था और इसने अपराह्न 3 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसमें 160 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी आ गई। इस पर पायलट ने विशेष अनुमति लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। यात्री देर तक विमान के अंदर ही बैठे रहे, जिन्हें बाद में सुरक्षित निकाल लिया गया। कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया और कुछ को सड़क मार्ग से।

ये भी पढ़ें

image