जोधपुर में परीक्षा के लिए जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, बालोतरा और जैसलमेर जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र था। बाड़मेर जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र अन्यत्र जिले में थे। ऐसे में परीक्षा देने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। सुबह लेकर देर शाम तक अभ्यर्थी राई का बाग बस स्टैंड पर आते जाते रहे। परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण पावटा, राईका बाग पुलिया, सोजती गेट, रेलवे स्टेशन, जालोरी गेट में कई बार ट्रैफिक जाम के हालात रहे। दोपहर 12 बजे से एक बजे के मध्य कई बार ट्रैफिक जाम हुआ।