18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : चर्चित भंवरीदेवी हत्याकांड में 22 दिन बाद भी हत्यारे बेनकाब नहीं, फूटा लोगों का आक्रोश; कलक्ट्रेट घेरा

Bhanwari Devi Murder Case : जोधपुर के फलोदी के लोहावट के जंभेश्वर नगर के चर्चित भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड का 22 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
2 min read
Google source verification
famous bhanwari devi killers not exposed after 22 days public outrage

Bhanwari Devi Murder Case : फलोदी-कलक्ट्रेट पर बेरिकट्स के आगे विरोध प्रदर्शन, समझाईश करते पूर्व विधायक किसनाराम। फोटो पत्रिका

Bhanwari Devi Murder Case : जोधपुर के फलोदी के लोहावट के जंभेश्वर नगर के चर्चित भंवरी देवी विश्नोई हत्याकांड का 22 दिन बाद भी खुलासा नहीं होने से मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोहावट से बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने फलोदी जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी पुलिस के बेरिकेड्स तोड़कर कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर गए और कलक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने आगे आकर लोगों को शांत कराया।

कलक्ट्रेट बना छावनी

प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले प्रशासन ने कलक्ट्रेट का मुख्य द्वार बंद कर दिया था। भीड़ के दबाव के बीच प्रदर्शनकारी परिसर में प्रवेश कर गए। इसके बाद जगह-जगह बेरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार की तैयारी भी रखी। महिला प्रदर्शनकारियों ने घूंघट में नारेबाजी कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

कलक्टर-एसपी से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता

पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई, कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी, कुम्भसिंह पातावत, महिपाल भादू और भागीरथ बेनिवाल सहित प्रतिनिधिमंडल ने कलक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह से वार्ता की। अधिकारियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने लोहावट थानाधिकारी और वृताधिकारी को जिले से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।

तबादले की मांग पर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ महापड़ाव

मांगों पर सहमति नहीं बनने पर पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने कलक्ट्रेट पर महापड़ाव शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लोहावट में धरना जारी रहेगा और जब तक थानाधिकारी व वृताधिकारी का जिले से बाहर स्थानांतरण नहीं होता, तब तक कलक्ट्रेट पर महापड़ाव जारी रहेगा।

मामला क्या है जानिए?

फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र में जंभेश्वर नगर में 27-28 जुलाई में रात 1 बजे घर के बाहर सो रही 32 वर्षीय महिला भंवरी विश्नोई की अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर हत्या कर दी। मां को बचाने के लिए उठी 16 वर्षीय बेटी रामज्योति और 10 वर्षीय छोटी बेटी भी हमले से नहीं बच सकी। मृतका के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। महिला का पति गंगाविशन विश्नोई ट्रक चालक है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग