11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूखण्ड पर कब्जे के लिए की मारपीटः चार महिलाओं सहित नौ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार मानजी का हत्था में भूखण्ड पर कब्जे को लेकर पिता व पुत्र में विवाद है।
1 minute read
Google source verification
jodhpur_crime_news.jpg

जोधपुर। महामंदिर थाना पुलिस ने मानजी का हत्था में विवादित भूखण्ड पर कब्जा करने के लिए हमला और मां-बेटी से मारपीट व अभद्रता के मामले में चार महिलाओं सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी पत्नी सहित फरार है।

यह भी पढ़ें- 26 साल बाद भारत में हुआ था बड़ा हमला, अब 'दुश्मन' की तीसरी पीढ़ी हमले के लिए हो रही तैयार, जानिए पूरा मामला


पुलिस के अनुसार मानजी का हत्था में भूखण्ड पर कब्जे को लेकर पिता व पुत्र में विवाद है। गत 11 अगस्त को महिलाओं की गैंग व बदमाशों ने हमला कर भूखण्ड पर रही मां व बेटी को बाहर निकाल दिया था। सामान भी सड़कों पर फेंक दिया था। विरोध करने पर मां-बेटी से अभद्रता के साथ ही खुलेआम लाठियों से मारपीट की गई थी। इस संबंध में युवती की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई थी। वायरल वीडियो के आधार पर पहुंचान के बाद मसूरिया नट बस्ती निवासी तारा पत्नी बालमराम नट, लक्ष्मी पत्नी रमेश नट, शर्बती पत्नी थानाराम नट, बातम पत्नी गज्जू उर्फ गजेन्द्र नट, हाथीराम का ओडा निवासी कुशाल पुत्र गंगारमा सांखला, दीनदयाल चौधरी व बीजेएस निवासी शैतानसिंह पुत्र दलपतसिंह को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: आज से 6 दिनों तक यहां होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का नया अलर्ट, माउंट आबू बना जन्नत

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। तलाश के बाद मदेरणा कॉलोनी निवासी सुरेश पुत्र प्रहलाद गोयल और बागर चौक निवासी प्रवीण सिंह पुत्र रणजीतसिंह चारण को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी व उसकी पत्नी सहित कुछ अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता युवती का आरोप है कि वारदात के दौरान उसका मोबाइल व सोने की चेन छीन लिए गए थे। जो अभी तक बरामद नहीं किए गए हैं।