11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरयूबी को मिला फाइनल ब्लॉकेज, अब लगाए ब्लॉक्स, डेढ़ माह में काम होगा पूरा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. शहर के एलसी-58 रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे अण्डर ब्रिज की कुछ तस्वीर नजर आने लगी है और लोगों यहां दिन भर फाटक पर खड़े रहने की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। दरअसल यहां निर्माणाधीन रेलवे अण्डर ब्रिज में पिछले लम्बे समय से रेलवे ब्लॉकेज नहीं मिलने के कारण मौके पर काम ठप पड़ा था। उसके बाद मिले पहले ब्लॉकेज में पटरियों के नीचे गर्डर लगाए गए और उसके बाद खुदाई की गई तथा अब शुक्रवार को रेलवे ने फाइनल ब्लॉकेज भी दे दिया। जिससे यहां गर्डर हटाकर पटरियों के नीचे आरसीसी ब्लॉक्स लगा दिए गए। इसके बाद आरएसआरडीसी ने करीब डेढ़ माह में काम पूरा होने की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Narayan Soni

•

Updated: 8 Jun 2019, 12:24 PM IST

फलोदी. पूर्व लगाए गर्डर हटाकर दोनों लेन पर लगाए आरसीसी ब्लॉक्स, अब शेष कार्य होगा पूरा

फलोदी. पूर्व लगाए गर्डर हटाकर दोनों लेन पर लगाए आरसीसी ब्लॉक्स, अब शेष कार्य होगा पूरा

फाइनल ब्लॉकेज में लगाए ब्लॉक्स-
गत दिनों आरयूबी निर्माण को लेकर रेलवे ने पहला ब्लॉकेज दिया था। जिसमें यहां पटरियों के नीचे खुदाई के लिए गर्डर लगाए गए थे। उसके बाद दूसरा ब्लॉकेज बुधवार को मिला। जिसमें एक लेन पर आरसीसी के ब्लॉक्स लगाए गए तथा अब शुक्रवार को दोपहर ४ से शाम ६ बजे तक मिले ब्लॉकेज में दूसरी लेन पर भी आरसीसी ब्लॉक्स लगा दिए गए है। यहां आरयूबी की दोनों लेन में १०-१० ब्लॉक्स लगाए गए है।
अब होंगे ये काम-
रेलवे के फाइनल ब्लॉकेज के बाद अब आरएसआरडीसी द्वारा यहां आरयूबी की शेष रिटेनिंग वॉल, खुदाई, 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि आरयूबी के लिए पूर्व में 28 आरसीसी ब्लॉक्स व अधिकांश रिटेनिंग वॉल का कार्य पूर्ण कर लिया गया था।
करीब डेढ़ माह में पूर्ण होगा काम-
आरयूबी निर्माण के लिए रेलवे द्वारा कुल तीन ब्लॉकेज दे दिए गए है। आज फाइनल ब्लॉकेज में ब्लॉक्स लगा दिए गए है। अब करीब डेढ़ माह में शेष सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
योगेन्द्र शर्मा, परियोजना निदेशक, आरएसआरडीसी, जोधपुर
--------------