10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर की इस इमारत में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, आधा घंटा देरी से पहुंची दमकल

अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि अंदर बैंक में नकदी भी रखी हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 8 Oct 2018, 2:37 PM IST

fire in jodhpur

fire in jodhpur, fire incident, Fire accident news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. शहर में न्यू पावर हाउस रोड पर सोमवार दोपहर विश्वकर्मा बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही बासनी, शास्त्रीनगर व नागोरी गेट करीब एक दर्जन अग्निशमन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की पहुंचने के बाद आग कम हो गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करने में लगे रहे। मौके पर मौजूद सागर विश्नोई के अनुसार सोमवार लगभग 12.40 पर आग लगी। जिसकी सूचना देने के बाद लगभग 30 से 35 मिनट की देरी से दमकल पहुंची। जिस बिल्डिंग में लगी उसके पास ही टेंट हाउस का सामान पड़ा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि टेंट हाउस के सामान में लगी आग से ही बिल्डिंग में आग लगी है। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने की मशक्कत कर रहे हैं। हालांकि हवा तेज होने के चलते आग बुझाने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां आग लगी हैं वहां एक बैंक ऑफ इंडिया एवं वोडाफोन का ऑफिस संचालित होता था। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि अंदर बैंक में नकदी भी रखी हो सकती है।