12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
ऐतिहासिक माचिया किले में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को किया सलाम
Play video

ऐतिहासिक माचिया किले में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को किया सलाम

ऐतिहासिक माचिया किले में फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को किया सलाम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 15 Aug 2018, 12:00 PM IST

video credit : gautam udelia/जोधपुर के माचिया जैविक उद्यान स्थित माचिया किले में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्मारक परिसर में बुधवार को सुबह तिरंगा फहराया गया। जंगे आजादी के दौरान माचिया किले में अमानवीय यातनाएं सहने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को गीताधाम परिवार, स्वतंत्रता सेनानी परिवार, एवं आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान समिति की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि माचिया किले में स्थित कीर्ति स्तंभ पर पुष्पांजलि के बाद मारवाड़ के स्वतंत्रता सेनानियों को गीता के श्लोकों से श्रद्धांजलि दी गई। माचिया जैविक पार्क की पहाड़ियों पर बनी यह जेल जिसमेे स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों को बंदी बनाया गया था व 33 सेनानियों को यहाँ8 माह तक बंदी बनाकर उनके साथ बहौत बुरी तरह से दुराचार किया गया था, माचिया किले में 1942 के दौरान 33 स्वतंत्रता सेनानियों को लंबे समय तक रखा गया था और उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गई थी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़