4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक में छुपाकर 422 किलो गांजा ले जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार

- भरतपुर व अजमेर में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Om Prakash Tailor

•

Updated: 8 Oct 2020, 12:00 AM IST

ट्रक में छुपाकर 422 किलो गांजा ले जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार

ट्रक में छुपाकर 422 किलो गांजा ले जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर. नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भरतपुर में एक ट्रक से 422 किलो अवैध गांजा जब्त कर चार व्यक्तियों और अजमेर में एक अन्य ट्रक से 1027 किलो डोडा पोस्त जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। अवैध गांजा उड़ीसा और डोडा पोस्त झारखण्ड से जोधपुर व आस-पास के जिलों में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक उगमदान चारण ने बताया कि उड़ीसा से मादक पदार्थ की बड़ी खेप राजस्थान में सप्लाई के लिए आने की सूचना पर ब्यूरो की टीम ने भरतपुर में जांच शुरू की। इस बीच, गत 5 अक्टूबर की रात यूपी नम्बर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें छुपाकर रखा 422.57 किलो गांजा जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यूपी में इटावा निवासी संतोष पुत्र वीरेन्द्रसिंह चौहान, तरूणसिंह पुत्र नरेन्द्रसिंह तोमर, यूपी में कन्नौज निवासी शिवम पुत्र रविन्द्रसिंह और उड़ीसा में रायगढ़ के नागदा निवासी प्रवबीन पुत्र मोकरा माझी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि चारों आरोपी उड़ीसा से ट्रक में अवैध गांजा भरकर रवाना हुए थे। जो राजस्थान में सप्लाई किया जाना था।
ब्यूरो की दूसरी कार्रवाई अजमेर में हुई। ब्यूरो की अजमेर टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद हाइवे पर बाड़मेर नंबर का ट्रक रोका और तलाशी ली। जिसमें 1027.12 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लोहावट थानान्तर्गत कानोडिया महासिंह निवासी चालक भजनाराम पुत्र पूजनाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। यह डोडा पोस्त झारखण्ड से ट्रक में छुपाकर राजस्थान लाया जा रहा था। जिसे संभवत: जोधपुर व बाड़मेर जिलों में सप्लाई किया जाना था।