4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान में लगा रहे थे आइपीएल पर सट्टा, तभी पहुंची पुलिस

- हिस्ट्रीशीटर सहित पांच गिरफ्तार, नौ मोबाइल, लेपटॉप, 11700 रुपए जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 5 Oct 2020, 6:15 AM IST

मकान में लगा रहे थे आइपीएल पर सट्टा, तभी पहुंची पुलिस

मकान में लगा रहे थे आइपीएल पर सट्टा, तभी पहुंची पुलिस

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने पंचोलिया नाडी स्थित मकान में दबिश देकर आइपीएल में खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगा रहे पांच युवकों को रविवार रात गिरफ्तार किया। इनसे लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब मिला।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने बताया कि पंचालिया नाडी स्थित मकान में आइपीएल पर सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। थानाधिकारी अमित सिहाग के नेतृत्व में एसआई हरिसिंह, हेड कांस्टेबल ओमाराम, पप्पाराम, कांस्टेबल महेन्द्र पाल, रोहिताश व संतराम ने मकान में दबिश दी, जहां आइपीएल में खेले जा रहे चेन्नई व पंजाब के मैच पर सट्टा बुक किया जा रहा था। मौके से पंचोलिया नाडी जगदम्बा कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर अजय घारू पुत्र विजेश वाल्मिकी, नवल बस्ती निवासी विशाल पण्डित पुत्र नंदकिशोर वाल्मिकी, जालोरी गेट के भीतर भोली बाई मंदिर के पास निवासी पंकज पुत्र विजयानंद भाटी, शोभावतों की ढाणी निवासी भरत पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी व पंचोलिया नाडी निवासी करनेश पुत्र रामकुमशर वाल्मिकी को गिरफ्तार किया गया। इनसे नौ मोबाइल, एक लेपटॉप, 11700 रुपए और अन्य सामग्री जब्त की गई। साथ ही लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब भी मिला।