5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: माटी की महक से घर को दें न्यू लुक

-बाजार में बिकने को आए मिट्टी से बने सजावटी सामान

2 min read
Google source verification
Video: माटी की महक से घर को दें न्यू लुक

Video: माटी की महक से घर को दें न्यू लुक

जोधपुर. होली पर्व को लेकर इन दिनों हाउस वाइफ घरों की सफाई व सजावट में व्यस्त हैं। सभी की एक ही उलझन हैं कि इस दिन घर में आने वाले मेहमानों का वेलकम अच्छे से किस तरह किया जाए। इसके चलते घर में अलग-अलग तरह से सजावट की जा रही है। इसी उलझन को दूर करने बाजार में बिकने को आए हैं मिट्टी से बने उत्पाद। जिन्हें खरीद कर न सिर्फ घर को नया लुक दिया जा सकेगा बल्कि कम बजट में घर की आकर्षक सजावट भी की जा सकेगी। पाली रोड स्थित अमृता हाट में भी इन दिनों ऐसा ही मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मिट्टी से बने विविध उत्पादों की भरमार है। जिन्हें खरीद कर आने वाले मेहमानों का स्वागत भी नए अंदाज में किया जा सकेगा।

मिट्टी के झरने से लेकर पानी में तैरने वाले फूल
मेले में मिट्टी से बने उत्पादों में गणगौर थीम पर बना झरना ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रहा है। इसमें से बहने वाली पानी की धारा, रंग बिरंगी लाइटों के साथ इसे और भी आकर्षक बना रही है। सजावट के लिए पानी में तैरने वाले मिट्टी के फूल, आकर्षक कलाकारी वाले लैंप, बुद्धा सहित अन्य मूर्तियां, गुजराती पोट शामिल है। वहीं पानी में तैरने वाला मिट्टी का कछुआ भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वेलकम डोर पर सजाने वाले सामान की भी भरमार है। इन उत्पादों की शुरुआती रेंज 100 रुपए से लेकर 2 हजार तक की है।

कम बजट में करें सेलिब्रेट

होली को लेकर हर कोई कम बजट में घर को नया रंग देना चाहता है। इसको देखते हुए मेले में होम डेकोर का सामान काफी किफायती दर पर मिल रहा है। विक्रेता महादेव प्रजापति ने बताया कि वर्षों से इसी कार्य को करते आए हैं। इस बार होली को देखते हुए होम डेकोर का सामान विशेष तौर पर तैयार किया गया है। जिसे घर में रखकर न सिर्फ मेहमानों को आकर्षित किया जा सकेगा बल्कि कम बजट में देश की मिट्टी से बने उत्पादों का महत्व दोगुना किया जा सकेगा। वहीं मेले में प्रथम बार स्टॉल लगा रही संजना टाक ने हाथों से बनाए सजावटी सामान को बेचने के लिए रखा है।

मिट्टी से बना प्रेशर कूकर
मेले में सजावट के अलावा भी काफी सामान हैं। जिनमें घर में खाना बनाने के लिए मिट्टी का प्रेशर कूकर, तवा, पानी का कैंपर, पानी की बोतल, डिनर सेट, मिट्टी के चाय कप भी हैं। मेले में मिट्टी से बनी ऐसी सीटी भी है जिसमें यदि आप पानी भरकर बजाएंगे तो चिडिय़ा के चहचहाने की आवाज निकलेगी। बाड़मेर से आए नाथूराम हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करके लाए हैं। जिनमें तोरण, टैपिस्ट्री, रनर, कुशन कवर, योगामेट, कशीदाकारी वाले बैग भी शामिल हैं।