2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव में दुबका बैठा था आपसी रंजिश में हमला करने वाला हार्डकोर, 23 मामले हो रखे हैं दर्ज

आपसी रंजिश के चलते गत 2 सितम्बर की रात चौपासनी रोड पर निजी अस्पताल के पास राजेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur crime news

hardcore criminal, fight in jodhpur, Criminal Arrested, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. आपसी रंजिश के चलते चौपासनी रोड पर निजी अस्पताल के पास देवनगर थाना पुलिस ने रविवार को एक और हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार किया। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार प्रकरण में मूलत: नांदिया प्रभावती हाल चौहाबो निवासी हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर विक्रम सिंह (29) पुत्र हुकम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे गांव स्थित मकान में दबिश देकर पकड़ा गया है। वह चौहाबो थाने का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर बदमाश है। पुलिस उसे राजपासा के तहत निरूद्ध करवा चुकी है। उसके खिलाफ शहर व ग्रामीणें के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती आदि के 23 मामले दर्ज हैं और कोर्ट में चालान पेश हो चुके हैं। पूर्व में मनोहर सिंह भणियाणा, लवजीत सिंह और कालू सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि आपसी रंजिश के चलते गत 2 सितम्बर की रात चौपासनी रोड पर निजी अस्पताल के पास राजेन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। उसने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया था।

बीस साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार


राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में बीस साल से फरार स्थाई वारंटी को रविवार को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक मुकनदान ने बताया कि सन 1992 में मारपीट के मामले में चीरघर मस्जिद के पास निवासी भूरिया उर्फ मोहम्मद युसुफ पुत्र अब्दुल रशीद आरोपी है। कोर्ट में पेशी पर उपस्थित न होने पर वर्ष 1999 में उसे स्थाई वारंटी घोषित किया गया था। उसे पकडऩे में उप निरीक्षक के साथ हेड कांस्टबल दलपतराम, कांस्टेबल रामेश्वर, बलदेव, मुकेशकुमार शामिल थे।