15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान मामले में अपील पर सुनवाई जारी, 3 बजे फिर होगी शुरू

इस मामले में फिलहाल 3 बजे से फिर सुनवाई शुरू होगी।

2 min read
Google source verification
salman khan blackbuck poaching case

blackbuck poaching case, Blackbuck poaching case latest news, hum sath sath hain, jodhpur news, jodhpur news in hindi, Rajasthan High Court

जोधपुर. हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को पांच अप्रेल को सुनाई गई सजा के स्थगन की अपील पर मंगलवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हो रही है। इस मामले में फिलहाल 3 बजे से फिर सुनवाई शुरू होगी। चुनौती देने वाली अपील में सलमान के अधिवक्ता महेश बोड़ा बहस कर रहे हैं। डीजे ग्रामीण की अदालत में सरकार की तरफ से अधिवक्ता पोकरराम विश्नोई व विश्नोई समाज के अधिवक्ता महिपाल विश्नोई भी बहस कर रहे हैं। इसी अदालत में राज्य सरकार की ओर से सलमान को अवैध हथियार मामले में बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर भी सुनवाई चल रही है। गत 7 तथा 17 मई को मामलों की अलग-अलग सुनवाई के दौरान सलमान के अधिवक्ता के आग्रह के बाद न्यायाधीश चंद्रकुमार सोनगरा ने दोनों मामलों में पक्षकार तथा तथ्यों की समानता के मद्देनजर एक ही दिन सुनवाई रखने का आदेश दिया था।

सलमान को अवैध हथियार मामले में 18 जनवरी 2017 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दलपतसिंह ने बरी कर दिया था। इसके खिलाफ राज्य सरकार की ओर से सत्र न्यायालय में की गई अपील पर सुनवाई होगी। इस मामले में अब तक 9 सुनवाई हो चुकी है। पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता पोकरराम विश्नोई ने 6 दिसंबर 2017 को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले को फिर से निचली अदालत में भेजने का आग्रह किया था। सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने इसका विरोध किया। न्यायाधीश सोनगरा ने मौखिक रूप से कहा कि इस प्रार्थना पत्र पर निर्णय मेरिट के आधार पर तय किया जाएगा।

गौरतलब है कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री ने 5 अप्रेल को कांकाणी काले हिरण शिकार मामले में सलमान को पांच साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ सलमान ने जिला न्यायालय में अपील दायर की थी। सात मई को गत पेशी के दौरान इस मामले में बहस नहीं हुई थी। उस दौरान सलमान कोर्ट में हाजिर हुए थे।

नहीं आएंगे सलमान

सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों में सुनवाई के दौरान सलमान की उपस्थिति आवश्यक नहीं है। इसलिए मंगलवार को कोर्ट में हाजिरी माफी पेश की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाइयों में आए सलमान को जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन उन्हें जेल में गुजारने पड़े थे।