23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: जोधपुर में तेज बारिश ने फिर किया बेहाल, नदी-बांध में आया पानी, कई जगह मकानों की दीवारें गिरीं

Rajasthan Weather Alert: जोधपुर में हो रही बारिश ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Aug 2024, 10:41 AM IST

rain warning

Rajasthan Weather Alert: मानसून सिस्टम की सक्रियता की वजह से प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। सोमवार से शुरू हुआ बारिश का तेज दौर मंगलवार को भी जारी रहा। जोधपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर कई इलाकों में पानी भर गया है। निचले इलाकों के हालात तो और भी खराब हो चुके हैं। खारिया मीठापुर गांव में तेज बारिश के बाद एक मकान का पिछला हिस्सा गिर गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई घरों की दीवारें गिरने की सूचना है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पानी बहाव वाले क्षेत्र व नालों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

नदी में पानी की आवक शुरू

बिलाड़ा के जसवंत सागर बांध क्षेत्र में रात भर मध्यम दर्जे की बारिश होती रही। रिमझिम बारिश को बांध के केंद्र पर 48 एमएम मापा गया और बांध में सुबह 8 बजे तक 14.50 फिट पानी की आवक रही। तहसील कार्यालय में सुबह आठ बजे तक 5 एमएम बारिश हुई। अब तक कुल 144 एमएम बारिश हो चुकी है।

जोधपुर के लोहावट उपखंड क्षेत्र में भी रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में 189 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते कई ढाणियों में पानी भर गया। बिजली आपूर्ति भी लंबे समय से बाधित है। विशनावास क्षेत्र में पानी से घिरे घरों के लोगों को स्कूल में ठहराया गया है। धुंधरा लूणी नदी में पानी की आवक शुरू हो चुकी है। लगातार बारिश के बाद लूणी नदी में पानी आने से किसान और ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी देखी गई। नदी को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम भी उमड़ पड़ा।

आज भी येलो अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सोमवार को कमजोर होकर डिप्रेशन के रूप में पूर्वी राजस्थान पहुंच गया था। इसके अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ने और कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर में परिवर्तित होने की संभावना है। मंगलवार को जोधपुर सहित आसपास के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से बारिश में कमी आएगी। सोमवार शाम को एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग के कार्यालय ने बीते चौबीस घंटे में 55.6 मिमी बारिश मापी। बीते चौबीस घंटे में कलक्ट्रेट कार्यालय ने 73 मिमी, लाल सागर स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय ने 108 मिमी और कुड़ी में 115 मिमी बारिश मापी गई। यानी शहर के बाहरी इलाकों में जमकर पानी बरसा।

यह भी पढ़ें- Bisalpur Dam Water Level: बीसलपुर बांध पर मेहरबान मानसून, क्या इस बार छलकेगा बांध? आई गुड न्यूज