17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, 2 की मौत, 13 घायल; मची चीख-पुकार

Phalodi Road Accident: राजस्थान के फलोदी शहर में शुक्रवार देर रात बीकानेर हाईवे पर भूरा बाबा मंदिर के पास मोड़ के पास हुए भयावह हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
accident

पत्रिका प्रतीकात्मक तस्वीर

जोधपुर। राजस्थान के फलोदी शहर में शुक्रवार देर रात बीकानेर हाईवे पर भूरा बाबा मंदिर के पास मोड़ के पास हुए भयावह हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर खून और बिखरे सामान देखकर लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े दस बजे हुआ, जब कुछ यात्री वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी फलोदी की ओर से आ रहा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे यात्रियों पर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

3 बच्चे सहित 13 लोग घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन बच्चे, छह महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। डॉ. अभिषेक शर्मा व डॉ. प्रेम सुथार की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कई घायलों को जोधपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

चालक फरार, लोगों में गुस्सा

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कई घायलों को जोधपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रात्रिकालीन निगरानी बढ़ाने की मांग की है।