29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवाले शोक में गांव गए, पीछे अलमारी से जेवर चोरी

- संजय सी कॉलोनी स्थित सूने मकान में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
घरवाले शोक में गांव गए, पीछे अलमारी से जेवर चोरी

घरवाले शोक में गांव गए, पीछे अलमारी से जेवर चोरी

जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत संजय सी कॉलोनी में बिजलीघर के पीछे स्थित सूने मकान का दरवाजा तोडक़र चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार कॉलोनी में बिजलीघर के पीछे निवासी नदीम पुत्र अब्दुल कलीम की नानी का गत दिनों निधन होने पर घर के सभी सदस्य एक अक्टूबर को डीडवाना गए थे। पीछे घर पर कोई नहीं था। पड़ोस में ही रहने वाली बड़ी माता ३ अक्टूबर की देर रात जोधपुर लौटी। घर की सार-संभाल के लिए नदीम ने उन्हें चाबी दे रखी थी। रात दो बजे महिला ने मकान का दरवाजा खोला तो अंदर से टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी व लॉकर भी टूटा हुआ था। सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने अलमारी से सोने की एक अंगूठी, चांदी का हार, चांदी की पायजेब जोड़ी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। महिला की सूचना पर घरवाले रविवार को जोधपुर लौटे और चोरी का मामला दर्ज कराया। प्रतापनगर थानान्तर्गत संजय सी कॉलोनी में बिजलीघर के पीछे स्थित सूने मकान का दरवाजा तोडक़र चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।