महिला ने पहले अपना परिचय पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले में बागदा थानान्तर्गत गायरा निवासी नंदिनी पत्नी सुजाएं बताया था, लेकिन जांच में यह नाम व पता फर्जी निकला। दस साल पहले वह अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आई थी। सुखजंत का आरोप है कि भारत आने के लिए उसने सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पन्द्रह सौ रुपए दिए थे। इसके बाद से वह लगातार सीमा पार करती रही है।मुम्बई, अहमदाबाद, राजकोट, जयपुर के बाद सात साल पहले जोधपुर में आकर देह व्यापार करने वाली सुखजंत का सोनू से सम्पर्क हुआ था।