10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day: शान से लहराएं तिरंगा, आज से इस जगह मिलेगा राष्ट्रीय ध्वज, बस इतनी होगी कीमत

बीते साल राजस्थान में सर्वाधिक तिरंगा ध्वज जोधपुर ने बेचे थे। जोधपुरवासियों ने स्वतंत्रता दिवस तक 1.10 लाख तिरंगा ध्वज खरीदे थे
less than 1 minute read
Google source verification
national_flag.jpg

जोधपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। मंगलवार से जोधपुर सहित कई डाकघरों में तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी कीमत 25 से 30 रुपए के मध्य रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Monsoon Alert: किसी भी वक्त शुरू हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी जारी

बीते साल राजस्थान में सर्वाधिक तिरंगा ध्वज जोधपुर ने बेचे थे। जोधपुरवासियों ने स्वतंत्रता दिवस तक 1.10 लाख तिरंगा ध्वज खरीदे थे। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से तिरंगा ध्वज बनाया जा रहा है। इसकी आपूर्ति पूरे देश के 1.54 लाख डाकघरों के मार्फत आम जनता को की जाएगी। आमजन के घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा सकेंगे। डाक विभाग इस बार आमजन के लिए घर बैठे तिरंगा उपलब्ध करवाने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। डाकिए के माध्यम से घर बैठे भी झण्डा खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: तो क्या मानसून ने कह दिया अलविदा, अब उड़ेगी रातों की नींद, IMD का नया अलर्ट जारी


पूरे देश में बिके थे 1.30 लाख तिरंगा

गत वर्ष पूरे देश में 1.30 करोड़ से अधिक तिरंगे डाकघरों के माध्यम से विक्रय किए गए। इसमें सर्वाधिक 19.50 लाख झण्डों की बिक्री के साथ दिल्ली अव्वल रहा। उत्तर प्रदेश 12.97 लाख बिक्री के साथ दूसरे और राजस्थान 12.65 लाख की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। प्रदेश के सभी जिलों में जोधपुर 1.10 लाख की बिक्री के साथ प्रथम स्थान पर रहा था।

कई डाकघरों में मंगलवार से तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस सप्ताह समस्त डाकघरों में तिरंगा पहुंच जाएगा।

सचिन किशोर, पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान (पश्चिमी क्षेत्र)