14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जैन साध्वीवृंद ने किया चातुर्मास प्रवेश, भक्तिमय हो उठा जोधपुर
Play video

जैन साध्वीवृंद ने किया चातुर्मास प्रवेश, भक्तिमय हो उठा जोधपुर

इस अवसर पर तेरापंथ भवन में व्याख्यान, मंगल प्रवेश अभिनन्दन समारोह और जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह भी होगा।

Google source verification

जोधपुर. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ की साध्वी मनोहर कंवर मंगलवार को साध्वीवृंद के साथ महावीर भवन नेहरू पार्क से विहार कर जालोरीगेट, खाण्डा फलसा, आडा बाजार, सिटीपुलिस होते हुए महावीर भवन निमाज हवेली में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश किया। संघ अध्यक्ष सुरेश भंडारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे साध्वी कमलप्रभा साध्वी, इन्दूप्रभा, डॉ. दिव्यप्रभा भी साध्वीवृंद के साथ विहार कर निमाज हवेली पहुंची। आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी चांदकुमारी सहवर्तनी साध्वियों सहित बुधवार सुबह जाटाबास स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश करेंगी। मंगलप्रवेश जुलूस जालोरीगेट स्थित सेठिया भवन से जालोरी बारी, नृसिंह दड़ा, कबूतरों का चौक, खैरादियों का बास होते हुए सुबह ८.३० बजे तेरापंथ भवन पहुंचेगा। इस अवसर पर तेरापंथ भवन में व्याख्यान, मंगल प्रवेश अभिनन्दन समारोह और जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह भी होगा।