
जोधपुर. मोगड़ा स्थित जीत गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में जोधपुर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कोर्स की शुरुआत शनिवार को हुआ। उद्घाटन केन्द्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फ ांस व जोधपुर सांसद व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने किया। जीत के रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कोठारी ने बताया कि जीत समूह में इंजिनियरिंगए मैनेजमेंट व पेरामेडिकल कोर्स के साथ होटल मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कॉलेज स्थापित होने जा रहा है। नया कॉलेज राजस्थान राज्य का एकमात्र प्राइवेट इंस्टीट्यूट है जो नेशनल काउंसिल फ ॉर होटल मैनेजमेंट एण्ड कैटेरिंग टेक्नोलॉजी से मान्यता प्राप्त है। होटल मैनेजमेंट क्षेत्र के लिए डिग्री और डिप्लोमा कोर्स होते हैं। डिग्री कोर्स 3 वर्ष का होता है तथा डिप्लोमा कोर्स डेढ़ वर्ष वर्ष को होता है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता समूह के चेयरमैन डॉण् एसएस अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में शशिकांत सिंघी एवं समूह के महानिदेशक नवनीत अग्रवाल ने भी शिरकत की। केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फांस ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भगवान ने हम सभी में प्रतिभा दी है। इसलिए हमें अपनेआप को कमतर नहीं सझते हुए निरंतर आगे बढऩे के प्रयास करने चाहिए।