10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर : हमले, तस्करी, लूट और छेड़छाड़ का चला घटनाक्रम

लेन-देन के विवाद में युवक पर सरिए व एंगल से हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Ranveer Choudhary

•

Updated: 10 May 2018, 5:23 PM IST

Jodhpur : Crime file

- एक आरोपी हिरासत में
जोधपुर . आडा बाजार में कपड़े सिलने की दुकान से बाहर निकले युवक पर बुधवार रात चार व्यक्तियों ने हमला कर दिया। घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर सदर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।

पुलिस के अनुसार सूरसागर थानान्तर्गत चांदपोल निवासी ओमप्रकाश विश्नोई का आडा बाजार निवासी कुछ युवकों से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। रात को वह आडा बाजार स्थित कपड़े सिलाई की दुकान से बाहर निकला। तभी पीछे से चार जनों ने सरियों व लोहे की एंगल से हमला कर दिया। इससे उसके हाथों में चोट आई। वारदात का पता लगने पर खांडा फलसा थाना पुलिस पहुंची व घायल को अस्पताल भिजवाया। मौके से आडा बाजार निवासी राधेश्याम वैष्णव को हिरासत में लिया। मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का होने पर आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। ओमप्रकाश की तरफ से राधेश्याम वैष्णव, उसके दो पुत्र व एक भांजे पर मामला दर्ज किया गया है।

तस्करी के आरोपी का कोर्ट में समर्पण


अफीम तस्करी के मामले में तीन साल से वांछित आरोपी ने एनडीपीएस एक्ट मामलात की विशेष अदालत में समर्पण कर दिया। उसे बनाड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ ही अब चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

थानाधिकारी जोगेन्द्र सिंह के अनुसार 16 जून 2015 को कार में अफीम का दूध बरामद होने के मामले में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में मल्लारगढ़ निवासी हीरालाल पुत्र देवीलाल गूर्जर वांछित था। उसने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट मामलात की कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. महामंदिर थाना पुलिस ने बनाड़ रोड स्थित झुग्गी झोंपड़ी में नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत माह 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की गई थी। मूलत: राजसमंद के एक वृद्ध व आमेट के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तलाशी के बाद पुलिस ने बुधवार को मूलत: राजसमंद हाल आरटीओ फाटक के पास निवासी चंदूनाथ उर्फ चंदानाथ (58) पुत्र हीरानाथ जोगी व आमेट निवासी सूरजनाथ (23) पुत्र मोहननाथ जोगी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।