30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर पाई ओलंपिक्स : पदक जीतने के लिए उत्साह का उत्सव, देखें वीडियो व तस्वीरें

गोशाला क्रीड़ा संगम खेल मैदान में खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं

3 min read
Google source verification
Rajasthan Patrika,News in Hindi,jodhpur news,PIE Olympics,

जोधपुर . हिंदुस्तान जिंक, पत्रिका इन एजुकेशन, बच्छराज यूनिफार्म एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझा मेजबानी में चल रहे पाई ऑलंपिक स्कूल गेम्स में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। गोशाला क्रीड़ा संगम खेल मैदान में खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। आयोजन के चौथे दिन आज विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जोधपुर के गोशाला क्रीड़ा संगम खेल मैदान में चल रहे पाई स्कूल ओलंपिक के चौथे दिन जोधपुर पुलिस उपायुक्त डॉ. अमनदीप सिंह कपूर अतिथि के रुप में गौशाला मैदान पहुंचे। कपूर ने विभिन्न खेलों में खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए पाई स्कूल ओलंपिक की सराहना की। कपूर ने बास्केटबॉल और कबड्डी का मैच भी देखा। आज चौथे दिन फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए। जूनियर छात्र के पहले सेमीफाइनल में संस्कार स्कूल में विद्याश्रम स्कूल को 2-0 से हराया। वहीं सीनियर छात्र वर्ग का पहला सेमीफाइनल चौपासनी स्कूल और महेश पब्लिक स्कूल के बीच चला। पाई स्कूल ओलंपिक में आज वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले भी शुरू हुए। सीनियर वर्ग में पहला सेमीफाइनल के के मॉडल स्कूल और रामस्नेही सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच चला। दूसरी ओर इस खेल महाकुंभ में रस्साकशी में जूनियर वर्ग के मुकाबले भी आज पूरे हुए। जूनियर छात्र वर्ग में विद्या वैली स्कूल ने सेमफोर्ड स्कूल को 2-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर छात्र वर्ग में सरस्वती विद्याश्रम स्कूल में लेट जीएम स्कूल को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कल हुई प्रतियोगिताओं में एथलैटिक्स व जूडो प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। कई खेलकूद गतिविधियां अब अंतिम चरण में है। अब खेल्कुम्भ के शेष बचे एक दिन के दौरान मुकाबले बहुत रोमांचक रहने वाले हैं। मैदान में फिटनेस और फुर्ती का तालमेल ही पॉइंट दिलाएगा। इस खेल महाकुंभ को आप जोधपुर पत्रिका के फेसबुक पेज पर लाइव भी देख सकते हैं।

जोधपुर में चल रहे पाई स्कूल ओलंपिक में शुक्रवार को कबड्डी सीनियर जूनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। जूनियर छात्र वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल हर्ष एकेडमी पब्लिक स्कूल दईकड़ा और राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मथानिया के बीच खेला गया। इसमें मथानिया ने दईकड़ा को 60-29 से शिकस्त दी।