
जोधपुर . महामंदिर थानांतर्गत पृथ्वीपुरा रसाला रोड स्थित मकान के कमरे में बुधवार को युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार पृथ्वीपुरा निवासी मोहित (21) पुत्र महेन्द्र वैष्णव ने तड़के पांच बजे घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजन उठे तो उसे फंदे पर लटका पाया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंची और मौका मुआयना किया। मृतक के चाचा की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक मानसिक तनाव में था। संभवत: इसी के चलते उसने ऐसा किया है।