14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदूवर्ष का आखिरी फाल्गुन माह शुरू, होली व महाशिवरात्रि इसी माह, हर दूसरे दिन पर्व

holi and mahashivratri 2024 : हिंदू कैलेंडर का आखिरी यानी 12वां महीना फाल्गुन मास शुरू हो चुका है, जो आगामी 25 मार्च तक चलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
holi_and_mahashivratri_2024.jpg

Holi and mahashivratri 2024 : हिंदू कैलेंडर का आखिरी यानी 12वां महीना फाल्गुन मास शुरू हो चुका है, जो आगामी 25 मार्च तक चलेगा। फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से खास महत्व है। इस माह में महाशिवरात्रि व होली दो बड़े त्योहार आएंगे। पूरे महीने फाग महोत्सव की धूम रहेगी। ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर दाधीच ने बताया कि इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं। इस कारण इस महीने को फाल्गुन कहा जाता है। इस माह के व्रत ऊर्जा से भरपूर होते हैं।

फाल्गुन में 6 सावे
फाल्गुन माह में शादी के लिए 6 शुभ मुहूर्त हैं। 2 व 3 मार्च को आठ रेखीय, 4 व 5 मार्च को सात रेखीय, 6 मार्च को भी आठ रेखीय और 12 मार्च को फुलेरा दूज पर अबूझ सावा रहेगा।

17 मार्च से होलाष्टक
17 मार्च से होलाष्टक आरंभ होंगे। इस दौरान भी किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे और न ही कोई नई वस्तु की खरीदी की जाएगी।

फाल्गुन के व्रत-त्योहार
1 मार्च: यशोदा जयंती।
3 मार्च: शबरी जयंती, भानु सप्तमी।
4 मार्च: जानकी जयंती।
6 मार्च: विजया एकादशी।
8 मार्च: महाशिवरात्रि।

यह भी पढ़ें - किसान महापंचायत का मुख्यमंत्री आवास घेराव का एलान, इन मांगों को लेकर जताएंगे आक्रोश

पंचक
10 मार्च: फाल्गुन अमावस्या 12 मार्च: फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती।
13 मार्च: विनायक चतुर्थी।
14 मार्च: मीन संक्रांति।
20 मार्च: आमलकी एकादशी 22 मार्च: प्रदोष व्रत।
24 मार्च: होलिका दहन, पूर्णिमा व्रत।
25 मार्च: होली, महाप्रभु जयंती, चंद्रग्रहण।

यह भी पढ़ें - राजस्थान: किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बेकाबू कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग