
लूट की कार बरामद, लेकिन दस्तावेज गायब किए
जोधपुर.
पोकरण से कार टैक्सी किराए पर लेकर जोधपुर के असारनाडा रेलवे स्टेशन के पास आने के बाद चालक का अपहरण व रिवॉल्वर दिखाकर कार लूटने के तीन आरोपियों को बनाड़ थाना पुलिस ने कार बरामद की, लेकिन कार के दस्तावेज, पर्स, 32 हजार रुपए व रिवॉल्वर अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं।
बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार सालवा कला निवासी अशोक पुत्र थानाराम जाट, डिगाड़ी में श्रीयादे नगर निवासी राकेश पुत्र भागीरथ प्रजापत और पवन पुत्र सोहनलाल प्रजापत को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह-छह दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों को १५ अक्टूबर को दुबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि लूट के दौरान कार में मूल दस्तावेज भी रखे थे। जो आरोपी कार के साथ लूटकर ले गए थे। कार तो बरामद हो गई, लेकिन अभी तक दस्तावेज मिल नहीं सके।
वहीं, आरोपियों से पर्स, ३२ हजार रुपए व रिवॉल्वर भी बरामद किया जाना है। आरोपियों ने वारदात में रिवॉल्वर से डराने-धमकाने से इनकार किया। जबकि पीडि़त चालक का दावा है कि आरोपियों ने कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर उसे डराया-धमकाया था। फिर कार की पीछे की सीट पर पटककर अपहरण कर लिया गया था। उचियारड़ा क्षेत्र में होटल के पीछे सुनसान जगह ले जाकर उसे छोड़ दिया था और कार लूट कर भाग गए थे।
Published on:
9 Oct 2020, 6:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.