31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरी दुल्हन को पकडऩे के लिए पुलिस वाले बने बाराती, 4 राज्यों में ठगी कर चुका है यह गिरोह

डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के यूआइटी कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि महाराष्ट्र के नासिक निवासी राजकुमार तातेड़, शरद शुकलाल ने उनकी मुलाकात नासिक निवासी स्नेहा कांकरिया पुत्र भटुलाल से करवाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 29 Nov 2019, 10:55 AM IST

looteri dulhan and her gang arrested by jodhpur police in unique way

लुटेरी दुल्हन को पकडऩे के लिए पुलिस वाले बने बाराती, 4 राज्यों में ठगी कर चुका है यह गिरोह

जोधपुर. जालोर में आयोजित एक शादी समारोह में प्रतापनगर पुलिस बाराती बनकर शामिल हुई और लुटेरी दुल्हन व उसके दो साथियों को पकड़ लिया। गिरोह ने प्रतापनगर में रहने वाले एक शख्स से शादी करने के नाम पर चार लाख रुपए ठगे थे और जालोर में एक शख्स से दूसरी शादी कर डेढ़ लाख रुपए ठगने वाले थे। अंर्तराज्यीय गिरोह राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश शादी का झांसा देकर एक दर्जन से ज्यादा लोगों को ठग चुका है।

कोहरे और ठंडी हवा से लिपटा जोधपुर, पहाड़ों पर बर्फबारी से थार में छूटने लगी धूजणी

डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र के यूआइटी कॉलोनी निवासी प्रदीप जैन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि महाराष्ट्र के नासिक निवासी राजकुमार तातेड़, शरद शुकलाल ने उनकी मुलाकात नासिक निवासी स्नेहा कांकरिया पुत्र भटुलाल से करवाई। स्नेहा के मासा नंदलाल, सचिन गायकवाड़, राजेंद्र कुमार चौपड़ा ने चार लाख रुपए लेकर गत 17 मई को रातानाडा के आर्य समाज मंदिर में प्रदीप की शादी स्नेहा से करवाई। इसके बाद स्नेहा 10 नवम्बर को अलमारी से 50 हजार रुपए और सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गई। उसने पत्नी की तलाश की तो उसे पता लगा कि स्नेहा की शादी जालोर के विश्नगढ में कुशाल नाहटा से होने वाली है। इसके लिए उसके साथियों ने नाहटा से डेढ़ लाख रुपए लिए हैं।

जोधपुर का अनूठा रेस्त्रां, इस कैफे कम आर्ट गैलरी में पसंद आने पर खरीद सकते हैं मनचाहा सामान

बाराती बन गिरोह को पकड़ा
सूचना मिलने पर पुलिस बारातियों के वेश में जालोर के कृष्णा होटल स्थित विवाह समारोह में पहुंची। वहां दुल्हन बनी स्नेह कांकरिया (31) उसके साथी सचिन गायकवाड़ (28) पुत्र नरहरी शंकर, राजेंद्र उर्फ राजू चौपड़ा (50) पुत्र मीठालाल ओसवाल को गिरफ्तार कर लिया।