27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रावास में नाबालिग छात्र से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

- बोरानाडा थाना क्षेत्र के निजी छात्रावास में वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
छात्रावास में नाबालिग छात्र से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

छात्रावास में नाबालिग छात्र से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. बोरानाडा थानान्तर्गत प्राइवेट छात्रावास के शौचालय में एक नाबालिग छात्र से एक युवक ने कुकर्म किया। परिजन की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइवेट विद्यालय के साथ ही छात्रावास भी चल रहा है। छात्रावास के तेरह वर्ष के नाबालिग छात्र को एक युवक शनिवार को बहला-फुसलाकर शौचालय में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। छात्र ने विरोध किया तो उससे मारपीट कर धमकी भी दी। युवक के जाने के बाद पीडि़त छात्र ने वार्डन को अवगत कराया। साथ ही परिजन को सूचित किया। परिजन छात्रावास आए और छात्र को साथ लेकर बोरानाडा थाने पहुंचे, जहां युवक के खिलाफ कुकर्म व पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीडि़त छात्र के बयान दर्ज किए और रविवार को मेडिकल कराया। संभावित जगह तलाश के बाद झंवर थानान्तर्गत डोली निवासी आरोपी युवक मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। वह पूर्व में इस छात्रावास में रह चुका है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग