13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: अब गर्मी के लिए रहें तैयार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्से से मानसून विदा, IMD अलर्ट जारी

Monsoon Alert: मानसून के लौटने के साथ ही अब खुला नीला आसमां रहेगा। नमी कम होने के साथ उमस का असर भी कुछ कम होगा, लेकिन तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update

फाइल फोटो- पत्रिका

पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और पश्चिमी हवाएं प्रभावी होने से रविवार को भारतीय मौसम विभाग ने जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्से से दक्षिण पश्चिमी के पीछे हटने की घोषणा कर दी। मानसून के विदा होने की सामान्य तिथि 17 सितम्बर है, जबकि जोधपुर से यह 20 सितम्बर को पीछे हटता है।

इस साल सामान्य तिथि से तीन दिन पहले पीछे हट गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन मानसून के गुजरात, पंजाब और राजस्थान के कुछ और हिस्से से पीछे लौटने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। गौरतलब है कि पिछले साल मानसून ने 23 सितम्बर को पीछे हटना शुरू किया था। आठ अक्टूबर को पूरे राजस्थान से विदा हो गया। 15 अक्टूबर को पूरे देश से मानसून हट गया था।

अब खुला नीला आसमां, नमी घटेगी, पारा चढ़ेगा

मानसून के लौटने के साथ ही अब खुला नीला आसमां रहेगा। नमी कम होने के साथ उमस का असर भी कुछ कम होगा, लेकिन तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। तापमान 35 से 40 डिग्री के मध्य रहने की संभावना है। रविवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। सुबह 8.30 बजे आपेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 54 प्रतिशत रही।

यह वीडियो भी देखें

अब तक पश्चिमी राजस्थान में अधिक बारिश

पूरे प्रदेश में एक जून से लेकर 13 सितम्बर तक 69 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है। पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में 66 प्रतिशत अधिक बारिश (986.90 मिमी) और पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों में 75 प्रतिशत अधिक बरसात (474.4 मिमी) हुई है।