6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून में मन और तन को भाने वाला हो फैशन

कॉटन, लिनेन, शिफॉन के कपड़ों को दें प्राथमिकता....

less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur, jodhpur news, Fashion news, Monsoon Fashion, HIndi news, latest news

jodhpur, jodhpur news, Fashion news, Monsoon Fashion, HIndi news, latest news

बरसात के मौसम को फैशन के लिहाज से बेहद अनुकूल माना जाता हैं। फैशन हमारे कपड़ों से ही पता चलती हैं, ऐसे में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए जो सहज और आकर्षक हो। कपड़ों का चुनाव हमेशा मौसम के हिसाब से होता हैं और सबसे अधिक समस्या इसी मौसम में होती हैं क्योंकि गर्मी और उमस आपके स्टाइल और आराम पर भारी पड़ सकती हैं।

गलत कपड़ों के चुनाव से न केवल बीमारी हो सकती हैं बल्कि इसका असर त्वचा पर भी पड़ सकता हैं। इसीलिए यह जानना जरूरी हैं कि इस मौसम में कैसे कपड़े पहने जाए। इस बारे में राय दे रही हैं शहर की महिला आई टी आई कॉलेज की फैशन डिजाइनिंग टीचर वीणा टाक-

चटख रंगों के कपड़े चुने-

बारिश के मौसम में हमेशा ड्रेस के मटेरियल के साथ ही उसके कलर पर भी ध्यान देना आवश्यक होता हैं। इस अनमने मौसम में चटख व सुर्ख रंग के कपड़े आपको भीड़ से अलग दिखाएंगे। इसलिए जहां तक हो सके इस मौसम में रंग-बिरंगे कपड़े पहने।

फीटिंग कपड़े पहने-

कुछ लड़कियां इस मौसम की उमस से बचने के लिए ढीले कपड़े पहनना पसंद करती हैं लेकिन बारिश में भीगने से ढीले कपड़े आपकी पर्सनैलिटि खराब हो सकती हैं।

डेनिम से रखे दूरी-

इस मौसम को देखते हुए वैसे मटेरियल के कपड़े पहने जो पसीने को सोख सकें। मौसम के साथ ही फैशन के लिहाज से देखा जाए तो कॉटन, कॉटन मिक्स सिल्क, शिफॉन, लिनन, जॉरजट व हैंडलूम से बने वस्त्रों को प्राथमिकता दें।

ना पहनें हैवी वर्क-

बारिश में हैवी वर्क के कपड़ें पहनना अर्थात् त्वचा संबंधी बीमारियों को न्यौता देना। नायलॉन, सिन्थेटिक और वेलवेट जैसे कपड़ों से इस मौसम में इन्फेक्शन हो सकता हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। उतने हैवी कपड़े ना पहने जिनको संभाला ना जा सकें।


ये भी पढ़ें

image