11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मारवाड़ में थमा बारिश का दौर, अब सप्ताह बाद फिर रुख करेगा मानसून
Play video

मारवाड़ में थमा बारिश का दौर, अब सप्ताह बाद फिर रुख करेगा मानसून

पूरे देश पर छाया मानसून, मानसूनी ट्रफ हिमालय के नीचे पहुंचा
Google source verification

जोधपुर. देश के उत्तरी व मध्य हिस्से पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के मानसून के एक साथ मिलने से पूरे प्रदेश में शुक्रवार को झमाझम बरसात हुई। जोधपुर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पॉकेट्स में मूसलाधार पानी बरसा। तेज बरसात से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। सड़कों पर एक फीट तक पानी की चादर चल रही थी। दुपहिया वाहन फंस गए। स्कूली बच्चे देरी से घर पहुंचे। जिले के बालेसर में 40, शेरगढ़ में 21, पीपाड़ में 10, देचू में 17 और लूणी में 14 मिमी बारिश मापी गई।

उधर, मानसून शुक्रवार को राजस्थान को पार करता हुआ पाकिस्तान में प्रवेश कर गया। अब देश का कोई भी हिस्सा मानसून से अछूता नहीं है। मानसून के आगे बढऩे के साथ अब इसमें नमी कम हो गई है। मानसूनी ट्रफ हिमालय की तराई में शिफ्ट हो गया है जिसकी वजह से शनिवार से देश के उत्तरी पश्चिमी और मध्य हिस्से में बरसात की तीव्रता घटती जाएगी और हिमालय के तराई क्षेत्र में बढ़ेगी। अगले एक सप्ताह तक केवल बादलों का ही मौसम रहेगा। सप्ताह भर बाद मानसून फिर से पलटकर देखेगा।