वार्ड 26
इस वार्ड में नेशनल हैंडलूम से सरस्वती नगर, मधुबन, झालामंड, मीरा नगर, हेम नगर, ओम कॉलोनी, डीडीपी नगर, पाली रोड सहित कई नगर शामिल हैं। एक दो कॉलोनी को छोड़ दिया जाए तो यहां भी वार्ड 25 जैसा ही हाल नजर आया। इन कॉलोनियों में साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के कोई खास इंतजाम नजर नहीं आए। कॉलोनी में कचरा पात्र के अभाव में जहां जागरूक लोगों को उचित स्थान पर जाकर कचरा डालने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है,वहीं कई लोग आस-पास की जगहों पर ही कचरा फैंक रहे हैं। इससे वार्ड में फैली गंदगी पर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं।