8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां मौसम पलटा और वहां मंडियों व गोदामों के बाहर पड़ी मूंग व मूंगफली की सुध तक नहीं, किसान परेशान

एकाएक मौसम में परिवर्तन के कारण राजफैड व नैफेड की सांसें फूल गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Chen Raj

•

Updated: 11 Dec 2017, 3:34 PM IST

krishi upaj mandi jodhpur

peanut, Mandi, rajfed, nafed, farmers of jodhpur, mandi news, weather change in jodhpur, agriculture, jodhpur news

जोधपुर . समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा गया मूंग व मूंगफली का माल गोदामों में नहीं पहुंचा है। सरकार की लापरवाही के कारण अकेले जोधपुर में दो लाख से अधिक बोरियों में भरा माल मावठ से भीगने की आशंका है। बदइंतजामी के चलते यह माल खरीद के बाद भी मंडियों व गोदामों के बाहर यह माल पड़ा है। इधर, एकाएक मौसम में परिवर्तन के कारण राजफैड व नैफेड की सांसें फूल गई हैं। वहीं आज जोधपुर में मौसम पलटी मार चुका है। सुबह हुई बारिश के बाद से किसानों की चिंता भी खासी बढ़ गई है। हालांकि बाद में मौसम फिर एक बार पलट गया और दोपहर बाद से धूप खिली हुई है।

किसानों को करना पड़ सकता है इंतजार

किसानों ने अपनी उपज उम्मीदों के साथ समर्थन मूल्य पर बेची थी। राजफैड ने बिना इंतजाम खरीद कर ली। जोधपुर क्षेत्र में करीब दो लाख बोरी मूंग व मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद की गई। दिक्कतें ये हो रही हैं कि इस माल को रखने के लिए गोदाम नहीं है। गोदामों के इंतजाम समय पर नहीं किए गए। यह माल मंडियों व गोदामों के बाहर रखा हुआ है। सूत्रों की मानें तो जब तक यह माल गोदामों में नहीं रखा जाता, तब तक किसानों को भुगतान नहीं किया जाएगा। एेसा होता है तो किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। राजफैड ने यह माल जोधपुर से सुमेरपुर के वेयर हाउस में भेजना शुरू किया है। जोधपुर के आस-पास के वेयर हाउस खाली नहीं बताए जा रहे हैं।

मौसम से फूली सांसे


इधर, दो दिनों से मौसम पलट गया है। मावठ होती है तो माल भीग सकता है। सीधा नुकसान सरकार को होगा। इसको देखते हुए राजफैड व सहकारी विभाग इस माल को गोदामों में रखने के प्रयास में जुट गया है।

कर रहे हैं प्रयास

समर्थन मूल्य पर खरीदा गया माल गोदामों में भेजने की प्रक्रिया जारी है। कुछ गोदाम मिले हैं। अतिशीघ्र माल सुरक्षित रखवा दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों को इस बारे में बताया गया है।


- प्रशांत कल्ला, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, जोधपुर