
शहीद केसरीसिंह बारहठ का चित्र दिल्ली विधानसभा में लगेगा
खारिया मीठापुर (जोधपुर). देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले क्रांातिकारी व शहीद केसरीसिंह बारहठ, शहीद जोरावरसिंह बारहठ व प्रतापसिंह बारहठ के बलिदान को चिरस्थायी रखने के लिए दिल्ली विधानसभा में बारहठ परिवार का चित्र लगाने का प्रस्ताव लिया गया है। इस फैसले के बाद बिलाड़ा तहसील के कू पड़ावास गंाव में चारण समाज के लोगों ने बैठक कर खुशी जताई और दिल्ली सरकार का आभार जताते हुए बधाई पत्र लिखा।
कू पड़ावास करणी नवयुवक संघ के देवीसिंह देवल ने बताया कि दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्रपाल गौतम ने केसरीसिंह बारहठ परिवार के वंशज विशालसिंह पुत्र नरेन्द्रसिंह को पत्र लिखकर 26जनवरी को प्रस्तावित समारोह मे आमंत्रित किया है। वहीं पत्र में बताया गया कि बारहठ परिवार का सामूहिक चित्र दिल्ली विधानसभा में लगाने का प्रस्ताव दिल्ली विधानसभा द्वारा लिया गया।
कू पड़ावास में बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इन शहीदो की मूर्तियां, चित्र लगाने से नवयुवकों में देशप्रेम व सेवाभाव की भावना जगेगी। आज देश उनका ऋणी है जिनके बलिदानों से हमें आजादी मिली है। इस दौरान आेमप्रकाश, हिम्मतसिंह, महादेवसिंह, माधवेन्द्रसिंह, हरिसिंह सहित समाज के लोग मौजूद थे।
Published on:
17 Jan 2019, 10:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.