
बड़ी खबर : राज्य के टॉप टेन वाटेंड में शामिल इनामी अपराधी गिरफ्तार, दे चुका है कई बड़ी वारदातों को अंजाम
जोधपुर।
राज्य के टॉप दस वाटेंड अपराधियों में एक हिस्ट्रीशीटर स्वरूप बुडिया को पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दो हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर गत एक साल से हत्या के मामले में फरार था। आरोपी की तलाश में स्पेशल टीम का गठन किया गया था।
पुलिस एक साल से कर रही थी तलाश
गत वर्ष 18 जून को आपसी रंजीश को लेकर हिस्ट्रीशीटर स्वरूप बुडिया ने अपने साथियों से बासनी थाना क्षेत्र के भोमियाजी नगर में किराए के मकान में रहने वाले सोनू उर्फ भुवनेश सोनी की हत्या करवा दी थी। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने हत्या के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी स्वरूप बुडिया को पुलिस एक साल से तलाश कर रही थी।
विभिन्न थानों में दर्ज हैं 33 प्रकरण
कुड़ी भगतासनी थाने के हिस्ट्रीशीटर गुड़ा बिश्नोईयान निवासी स्वरूप पुत्र सागरराम बिश्नोई के खिलाफ विभिन्न थानों में 33 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित है। डीसीपी मोनिका सेन ने एसीपी चैन सिंह महेचा, बासनी थानाधिकाी राजूराम, ईश्वर सिंह, नरसिंहराम, स्वरूपराम की विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की। टीम को सोमवार सुबह आरोपी के गांव में स्थित घर आने की सूचना मिली। जहां टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान से जुडी अन्य खबरें
Published on:
04 Jun 2019 01:08 am
