
बाड़मेर की खुली जेल से भागा कैदी गिरफ्तार
जोधपुर.
पाल शिल्पग्राम में दस साल पहले एक व्यक्ति की हत्या करने पर सजा काटने के दौरान बाड़मेर की खुली जेल से फरार होने वाले कैदी को देवनगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उसे संभवत: मंगलवार को बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।
थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार वर्ष २०१० में पाल शिल्प ग्राम में अयूब खां की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मसूरिया की सिंधी मुस्लिम बस्ती निवासी शेर खान को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे सजा सुनाई थी। दो माह पूर्व उसे जोधपुर की खुली जेल से बाड़मेर की खुली जेल में स्थानान्तरित कर दिया गया था, लेकिन एक दिन बाद ही शेर खान खुली जेल से फरार हो गया था। बाड़मेर के सदर कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच, सोमवार को उसके मसूरिया क्षेत्र में होने की सूचना मिली। तब पुलिस ने तलाश कर मसूरिया सिंधी मुस्लिम बस्ती निवासी शेर खान पुत्र सरदार खान को पकड़ लिया। उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Published on:
22 Sep 2020, 6:30 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.