
sports events in jodhpur, gaushala maidan of jodhpur, Sports talent search competition in churu, Rajasthan Sports Talent, sportsperson in jodhpur, sports news, jodhpur news
जोधपुर . राज्य स्तरीय वार्षिक खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से श्रेष्ठ खिलाडि़यों को तराशने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में जिला व संभाग स्तर पर प्रतियोगिताएं करवा रही है। इनमें भाग लेने वाले खिलाडि़यों को भोजन खर्च के रूप में मात्र ५० रुपए दिए जा रहे हैं। इस राशि में दोनों समय खाना तो क्या एक समय का खाना और नाश्ता भी नहीं किया जा सकता है।
भूखे पेट खेल रहे खेल एक खिलाड़ी पर एक दिन के भरपेट भोजन के लिए १००-२०० रुपए खर्च होते हैं। आस-पास के इलाकों से खिलाड़ी करीब ५०-१०० किमी दूरी तय करके आता है। उनके आने-जाने का किराया भाड़ा भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में अधिकारी कोरम पूरा करने के लिए स्थानीय स्तर पर ही टीम एकत्र कर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।
प्रत्येक जिले के लिए ४.३३ लाख का बजट
वर्ष २०१६-१७ की बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य स्तरीय वार्षिक खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। सरकार ने प्रत्येक जिले के लिए कुल ४३३६०० रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें २८०००० आयोजन पर और १५३६०० रुपए की इनामी राशि रखी गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए २० नवम्बर से ३१ दिसम्बर तक तारीख निर्धारित की गई है। जोधपुर में यह प्रतियोगिता ४ से १७ दिसम्बर तक हो रही है।
परीक्षाओं के कारण भी खिलाड़ी दूर
जिला स्तर प्रतियोगिताओं की तारीख सरकार ने 20 नवंबर से 31 दिसंबर के मध्य एक दिन में एक प्रतियोगिता 14 दिन में 14 खेल आयोजित करवाने की रखी है। इस दौरान जिला समान परीक्षा अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं 11 से 31 दिसंबर तक चलेंगी। ऐसे में अधिकतर प्रतिभाएं परीक्षा के कारण इन खेलों में भाग नहीं ले पातीं व चयनित होने से वंचित रह जाती हैं।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में प्रत्येक वर्ग में आठ-आठ टीमों का भाग लेना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, फु टबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, तीरदंाजी, बैडमिंटन, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, खो-खो व एथलैटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी।
सरकार ने निर्धारित कर रखी है राशि
यह राज्य सरकार का आयोजन है। इसमें सरकार ने भोजन के लिए ५० रुपए निर्धारित कर रखे हैं। खिलाड़ी भी लोकल जिले के ही होते हैं। इस राशि में खिलाड़ी को रिफ्रेशमेंट व लाइट फूड आदि की व्यवस्था हो जाती है।
- नारायणसिंह, सैक्रेट्री, स्पोट्र्स काउंसिल, जयपुर
Published on:
15 Dec 2017, 4:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.